मनावर (संवाददाता : मुकेश गेहलोत)। मनावर तहसील के ग्राम कलवानी में अखिल भारतीय सिर्वी महासभा के नव मनोनीत चयनित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आई पंथ के पूज्य धर्मगुरु दीवान श्री माधव सिंह जी ने कहा कि संगठन का पहला मंत्र सबको साथ लेकर चलना एवं सबका साथ समाज का विकास की भावना के साथ समाज में जमीनी स्तर पर कार्य किया जाए तो निश्चित रूप से एक मजबूत संगठन खड़ा होगा और अच्छे विचारों, संस्कारों को हम समाज के बीच ले जा पाएंगे।
मध्य प्रदेश में निर्विरोध चयन प्रक्रिया की दिवान ने की काबिले तारीफ ….
दिवान ने इसी के साथ ही अपने विचार पदाधिकारियों एवं उपस्थित समाज बन्धुओं के समक्ष भी रखें –
1. सिर्वी महासभा मध्य प्रदेश का एक कार्यालय बनाया जाए जहां से संपूर्ण गतिविधियां संचालित की जाए।
2. समाज के समाचार के लिए एक समाचार पत्र निकाला जाए।
3. समाज की आपस की समस्या कोर्ट कचहरी तक न जाते हुए सामाजिक पंचायतों में ही हल की जाए।
4. बालिका मंडल एवं महिला मंडल का गठन हो।
5. मांगलिक भवनों का उपयोग शिक्षा में कमजोर बच्चों की पढ़ाई के लिए किया जाए।
साथ ही ऐसी अनेक चर्चाएं दिवान ने समाज को संबोधित करते हुए समाज के बीच रखी। दिवान ने अपने 80वें जन्मदिवस के अवसर पर अपने 80 वर्ष के दौरान जीवन काल की कुछ महत्वपूर्ण अनुभवों को भी समाज के साथ साझा किया।
नव मनोनीत अखिल भारतीय सीरवी महासभा मध्य प्रदेश के इस प्रथम सम्मेलन में जहां मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य धर्मगुरु दीवान श्री माधव सिंह ने समाज के नव मनोनीत सदस्यों को मार्गदर्शन किया वही इस अवसर पर क्षेत्र के दिव्य शक्ति के रूप में विराजमान संत श्री योगेश जी महाराज ने भी जन समुह को संबोधित किया।
इस अवसर पर मंच पर मौजूद अखिल भारतीय सीरवी महासभा मध्य प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष मनोहर लाल जी मुकाती, कैलाश जी मुकाती, वर्तमान अध्यक्ष भगवान जी लछेटा, महासचिव कांतिलाल जी गहलोत, कुक्षी गंधवानी मनावर निमाड़ धार परगना अध्यक्ष राधेश्याम जी मुकाती, महासचिव प्रकाश जी भायल, कुक्षी गंधवानी मनावर युवा संगठन अध्यक्ष नरेंद्र देवड़ा, महासचिव भायल, मनावर तहसील अध्यक्ष संदीप जी सेप्टा, महासचिव राजूजी देवड़ा, सिर्वी संदेश चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष कानाराम जी चोयल एडवोकेट सहित पूरी बाबा मंडली मंच पर उपस्थित थी।