अंतरिक्ष में तारों के बीच भटकते हुए ग्रह अपने आप कैसे खत्म हो जाते हैं ?

म सौर मंडल के बाहर लगभग 5,000 ग्रहों के बारे में जानते हैं। अगर आप कल्पना करते हैं कि दूर की इस दुनिया या एक्सोप्लैनेट (सौर मंडल के बाहर के ग्रह) का वजूद कैसा होगा तो आपके दिमाग में किसी मूल तारे या एक से अधिक तारों की छवि उभरेगी, विशेष रूप से यदि आप ‘स्टार वार्स’ फिल्मों के प्रशंसक हैं।

वैज्ञानिकों ने हाल में पता लगाया है कि जितना हमने सोचा था उससे कहीं अधिक ग्रह अपने आप अंतरिक्ष में भटक रहे हैं। ये बर्फीले ‘‘फ्री-फ्लोटिंग प्लैनेट’’ अथवा एफएफपी हैं। लेकिन वे अपने आप कैसे समाप्त हो जाते हैं और ऐसे ग्रह कैसे बनते हैं? इसके बारे में हमें वे बता सकते हैं।

अध्ययन करने के लिए अधिक से अधिक एक्सोप्लैनेट खोजने से जैसा कि हमने उम्मीद की होगी, हमारी समझ को व्यापक किया है कि ग्रह क्या है। विशेष रूप से ग्रहों और ‘‘ब्राउन ड्वार्फ्स’’ के बीच की रेखा तेजी से धुंधली होती गई है। ‘‘ब्राउन ड्वार्फ्स’’ ऐसे ठंडे तारे होते हैं जो अन्य तारों की तरह हाइड्रोजन को ‘फ्यूज’ नहीं कर सकते। क्या तय करता है कि कोई वस्तु एक ग्रह है या ‘‘ब्राउन ड्वार्फ्स’’, यह लंबे समय से बहस का विषय रहा है। क्या यह द्रव्यमान का सवाल है? यदि वे परमाणु संलयन से गुजर रहे हैं तो क्या वस्तुएं ग्रह नहीं रह जाती हैं? अथवा, जिस तरह से वस्तु का गठन हुआ वह सबसे महत्वपूर्ण है?

लगभग आधे तारे और ‘‘ब्राउन ड्वार्फ्स’’ अलग-थलग रहते हैं, बाकी कई तारा सौर मंडल में मौजूद हैं। हम आमतौर पर ग्रहों को एक तारे के चारों ओर कक्षा में अधीनस्थ वस्तुओं के रूप में सोचते हैं। दूरबीन तकनीक में सुधार ने हमें अंतरिक्ष में छोटी और अलगाव में रह रही वस्तुओं को देखने में सक्षम बनाया है, जिसमें एफएफपी भी शामिल है। ये एफएफपी ऐसी वस्तुएं हैं जिनका द्रव्यमान या तापमान बहुत कम होता है जिन्हें ‘‘ब्राउन ड्वार्फ’’ माना जाता है।

- Advertisement -

हम अभी भी यह नहीं जानते हैं कि वास्तव में ये वस्तुएं कैसे बनीं। तारे और ‘‘ब्राउन ड्वार्फ’’ तब बनते हैं जब अंतरिक्ष में धूल और गैस का एक क्षेत्र अपने आप गिरने लगता है। यह क्षेत्र सघन हो जाता है, इसलिए गुरुत्वाकर्षण की एक प्रक्रिया में अधिक से अधिक सामग्री उस पर गिरती रहती है। आखिर गैस का यह गोला परमाणु संलयन शुरू करने के लिए गर्म होता जाता है। एफएफपी एक ही तरह से बन सकते हैं, लेकिन फ्यूजन शुरू करने जितना आकार बड़ा नहीं होता है। यह भी संभव है कि ऐसा ग्रह किसी तारे के चारों ओर कक्षा में जीवन शुरू कर सकता है, लेकिन किसी बिंदु पर अंतरताराकीय स्थान से बाहर हो जाता है।

तारों के बीच भटकते ग्रह को कैसे पहचानें?

इस तरह के ग्रहों का पता लगाना मुश्किल होता है क्योंकि वे अपेक्षाकृत छोटे और ठंडे होते हैं। आंतरिक ऊष्मा का उनका एकमात्र स्रोत नष्ट होने की प्रक्रिया से बची शेष ऊर्जा है जिसके परिणामस्वरूप उनका निर्माण हुआ। ग्रह जितना छोटा होगा, उतनी ही तेजी से ऊष्मा विकिरित होगी। अंतरिक्ष में ठंडी वस्तुएं कम प्रकाश उत्सर्जित करती हैं और वे जो प्रकाश उत्सर्जित करती हैं वह लाल रंग का होता है।

एफएफपी को सीधे देखने के लिए सबसे अच्छी रणनीति शुरुआती अवस्था में उनका पता लगाना है क्योंकि इस दौरान सबसे ज्यादा चमक रहती है। हाल के अध्ययन में शोधकर्ताओं ने इसी तरीके से भटकने वाले ग्रहों का पता लगाया है।

इन भटकते ग्रहों को पूरी तरह से समझने के लिए हमें अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है। दूरबीन की नयी तकनीक उपलब्ध होने के साथ ही ग्रहों को और अधिक विस्तृत जांच के लिए फिर से देखा जा सकता है। इससे ऐसे ग्रहों की उत्पत्ति के बारे में अधिक जानकारी मिल सकती है।

- Advertisement -

– जोआना बारस्टो, अर्नेस्ट रदरफोर्ड फेलो, द ओपन यूनिवर्सिटी

Subscribe to our Newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

अमित शाह ने भगवान राम की 108 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखी

कुरनूल (आंध्र प्रदेश), 23 जुलाई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आंध्र प्रदेश के कुरनूल शहर में भगवान राम की 108...

समय यात्रा संभव हो सकती है, लेकिन केवल समानांतर समयरेखा के साथ

ओंटारियो (कनाडा)। क्या आपने अतीत में कभी कोई गलती की है जिसे आप ठीक करना चाहते हैं? पिछली गलतियों को सुधारना एक कारण है...

राम और कृष्ण की तरह भगवान के अवतार हैं प्रधानमंत्री मोदी : कमल पटेल

भोपाल। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री और भाजपा नेता कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा किए गए अत्याचार, भ्रष्टाचार और देश की संस्कृति...

मोदी सुरक्षा चूक मामले की जांच शुरू,पंजाब को सभी रिकॉर्ड जमा कराने के आदेश

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय की जांच टीम ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के समय उनके काफिले की सुरक्षा में हुई चूक...

नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में गायत्री सेपटा ने जीता स्वर्ण

पंजाब। सीरवी समाज की होनहार प्रतिभा वह महिला टेबलटेनिस खिलाड़ी सुश्री गायत्री सुपुत्री शोभाराम जी सेपटा मध्यप्रदेश ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में...

मनावर तहसील के भोल्यापुरा गांव के भिलाला समाज के लोगों ने श्री आई माता...

मनावर। ब्रह्मलीन श्री1088 गजानन महाराज बालीपुर धाम एवं श्री आई माता जी की कृपा से मनावर तहसील के भोल्यापुरा गांव में अस्सी घर के...

पर्यावरण संरक्षण और हमारा दायित्व

आज भारत ही नही बल्कि सम्पूर्ण विश्व पर्यावरण को लेकर चिंतित है।बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण मानव जीवन की खुशियो को लील रहा है।सम्पूर्ण विश्व...

समुद्र तट पर सनस्क्रीन लगाकर रेत पर लेटना ओर आइसक्रीम खाना भी विज्ञान का...

केनसिंगटन (ऑस्ट्रेलिया)। आह, गर्मी में समुद्र तट का मजा! आपके चेहरे पर सूरज, आपके पैर की उंगलियों के बीच में रेत, आपके हाथ में...

ओमिक्रोन के लक्षण क्या हैं?

लगभग दो वर्षों से, जनता के लाखों सदस्य जोए कोविड स्टडी के पास अपनी दैनिक स्वास्थ्य रिपोर्ट भेज रहे हैं, जिससे हमें महामारी के...

ऋतिक रौशन को लेकर एक्शन थ्रिल्म बनायेंगे करण जौहर!

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर, माचो मैन ऋतिक रौशन को लेकर एक्शन थ्रिल्म बनाने जा रहे हैं। करण जौहर इन दिनो रॉम-कॉम 'रॉकी और रानी...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

स्पेसएक्स चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना हुआ

केप केनवरल(अमेरिका)। स्पेसएक्स नासा के चार अंतरिक्ष यात्रियों को...

बहुत दूर की आकाशगंगाओं को नजदीक से कैसे देख जा सकता है

मेलबर्न। अब तक एक खगोलविद् के रूप में मेरे...

समय यात्रा संभव हो सकती है, लेकिन केवल समानांतर समयरेखा के साथ

ओंटारियो (कनाडा)। क्या आपने अतीत में कभी कोई गलती...

बिग बैंग शून्य से कैसे उत्पन्न हो सकता है?

बर्मिंघम। ‘‘आखिरी सितारा धीरे-धीरे ठंडा और फीका हो जाएगा।...

तूफानों से भरा है बृहस्पति, क्या कभी थमेगा ग्रेट रेड स्पॉट

मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)। बृहस्पति हमारे सौर मंडल में सबसे बड़ा...

चंद्रमा की सतह पर उतरने और इतिहास रचने की तैयारी में चंद्रयान-3

बेंगलुरु, 23 अगस्त (भाषा)। भारत इतिहास रचने के करीब...
Exit mobile version