बसपा सुप्रीमो मायावती उत्तर प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि पार्टी सुप्रीमो मायावती ने फिलहाल उत्तर प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है।

मिश्रा ने मंगलवार को कहा, ‘फिलहाल पार्टी का यही निर्णय है कि बहन जी और मैं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, आगे का फैसला बहन जी खुद करेंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में चुनाव हो रहा है। बहन जी चुनाव लड़वाने का काम कर रही हैं। मायावती ने हमें जो दिशा-निर्देश दिए हैं, उनके आधार पर ही हम इन राज्यों में चुनावी तैयारियां कर रहे हैं।’’

बसपा के राज्यसभा सदस्य मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर बसपा अकेले दम पर बिना किसी गठबंधन के प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। पंजाब में बसपा शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी।

- Advertisement -

उन्होंने कहा, ‘हम चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। मैं अभी राज्यसभा का सदस्य हूं। इसलिए मैं भी चुनाव नहीं लड़ रहा हूं।’’

मिश्रा ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनने वाली है और मायावती पांचवीं बार राज्य की मुख्यमंत्री बनेंगी।

बसपा सुप्रीमो मायावती पहली बार 1995 में मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने 1997, 2002 और 2007 में भी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। 2007 में वह विधानपरिषद की सदस्य थी। वहीं, 1996 में मायावती ने बंदायू के बिल्सी और सहारनपुर जिले की हरोंदा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ी था और जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने बिल्सी सीट छोड़ दी थी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटीं मायावती ने नवंबर, 2021 में अपनी पिछली सरकार की उपलब्धियों का फोल्डर जारी करते हुए वादा किया था कि अगर ‘उत्तर प्रदेश की जनता 2022 में फिर से बसपा को सरकार बनाने का मौका देती है तो प्रदेश में विकास और जनहित के वैसे ही काम किए जाएंगे, जैसे पहले हुए हैं।’’

- Advertisement -

बसपा ने 2007-12 तक अकेले दम पर उत्तर प्रदेश में बहुमत की सरकार चलायी थी, लेकिन 2012 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी।

बसपा अध्यक्ष ने कहा था कि अन्य राजनीतिक दलों की तरह उनकी पार्टी चुनावी घोषणा पत्र जारी नहीं करती है क्योंकि वह ‘‘बड़े-बड़े दावे करने में नहीं बल्कि काम करने’’ में यकीन करती है।

Subscribe to our Newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

एलन मस्क : बड़े लोग बड़ी बातें

नई दिल्ली। कुछ लोग हमेशा खबरों में रहते हैं, वे जो कुछ भी करते हैं वह अपने आप में एक खबर होती है। स्पेस...

आईएएस अधिकारी सुनील सोलंकी का हुआ सम्मान

कोयम्बटूर । यहां गुजरात कैडर के आईएएस (IAS) अधिकारी सुनील सोलंकी सीरवी (Sunil Solanki Seervi) का कोयम्बटूर आगमन हुआ। इस मौके पर समाज के...

सीरवी विकास संस्था, परगना सुमेरपुर का दुसरा कैरियर काउंसलिंग, गाइडेंस एवं मोटिवेशनल सेमिनार संपन्न

पाली। अपने देश भारत (India) में प्रतिभा की कमी नहीं है। विशिष्ट प्रतिभाओं की जन्म स्थली भारत देश ऐसे ही विश्व गुरु नहीं कहलाता है।...

रूस के नेतृत्व वाला सुरक्षा संगठन कजाकिस्तान से अपने सैनिक हटा लेगा : राष्ट्रपति

मास्को। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्त तोकायेव ने मंगलवार को घोषणा की कि रूस के नेतृत्व वाला सुरक्षा गठबंधन अपना अभियान पूरा करने के बाद...

स्वतंत्रता के बाद नेताजी के प्रति न्यायपूर्ण ढंग से सम्मान व्यक्त नहीं किया गया...

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को आरोप लगाया कि स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस नीत सरकारों ने नेताजी सुभाष चंद्र...

एमएसपी से दोगुना भाव पर बिक रही है कपास, ‘सफेद सोने’ के किसानों के...

जयपुर। ‘सफेद सोना’ कही जानी वाली कपास फसल की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी से इन दिनों देशभर के किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। राजस्थान...

चीन की जनसंख्या में 2021 में पांच लाख से भी कम बढ़ी : जन्म...

बीजिंग। चीन की जनसंख्या पिछले साल के अंत तक 1.4126 अरब रही यानी कुल आबादी में पांच लाख से भी कम की वृद्धि हुई...

सीरवी समाज हनुमन्तनगर में श्री आईजी फिल्म का प्रदर्शन

बेंगलोर। सोमवार रात को श्री आईजी राजस्थानी फिल्म का प्रदर्शन सीरवी समाज हनुमन्तनगर आईमाता वडेर में हुआ।आई माताजी की जीवनी पर आधारित इस फिल्म...

प्रशासन में भागीदारी के लिए दिल्ली छात्रावास मील का पत्थर साबित होगा : जे...

मलाड़, मुम्बई। श्री आईमाताजी मंदिर मलाड़, मुम्बई में सीरवी विकास मण्डल, मलाड़ की बैठक संस्था के अध्यक्ष सीए. जे. के. चौधरी की अध्यक्षता में...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

लूट का पैसा अब दीवारों से निकल रहा है : योगी आदित्यनाथ

प्रयागराज। हाल में समाजवादी पार्टी (सपा) से कथित तौर...

उत्तरप्रदेश में आश्चर्यजनक चुनाव परिणाम आएंगे : कमलनाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री...

जनता ने ईमानदार राजनीति की शुरुआत का मन बना लिया : केजरीवाल

नई दिल्ली। चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों में विधानसभा...

कुछ लोग पंजाब में अराजकता फैलाना चाहते हैं : पुरी

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता...

राजनीतिक मतभेद इतना कैसा कि प्रधानमंत्री मोदी की जान से खेल जाए कांग्रेस : शिवराज

भोपाल/वार्ता। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस...

गोरखपुर शहर: वीर बहादुर सिंह के निधन से खाली हुई जगह की भरपाई कर रहे हैं योगी

गोरखपुर (उप्र)। उत्‍तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से पहले...

भाजपा सरकार ने सुधारी उत्तर प्रदेश छवि : योगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) समेत अन्य विपक्षी दलों पर उत्तर...

राहुल ने सत्य कहा कि केन्द्र सरकार का राज्यों से संवाद में विश्वास नहीं : गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता...
Exit mobile version