चन्द्रयान मिशन की सफलता अमृत वर्षा करने वाला क्षण: भागवत

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने चंद्रयान मिशन की सफलता को स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव में वास्तविक अमृत वर्षा करने वाला क्षण करार दिया है और कहा है कि भारत विश्व को भौतिक और आध्यात्मिक दोनों प्रकार की प्रगति की राह पर अग्रसर करेगा।

श्री भागवत ने आज अपने एक संदेश में कहा, ‘अभी तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कोई नहीं उतरा था, हमारे वैज्ञानिकों ने लंबे परिश्रम के पश्चात वहां उतरने का पहला मान प्राप्त किया है। संपूर्ण देश के लिए ही नहीं, सारे विश्व की मानवता के लिए।’

सरसंघचालक ने कहा कि सारे विश्व को वसुधैव कुटुंबकम की अपने स्नेह से आलोढ़ित करने वाली दृष्टि को लेकर भारत अब शांति और समृद्धि विश्व को प्रदान करने वाला भारत बनने की दिशा में अग्रसर हुआ है। इसका प्रतीक आज का हम सबके आनंद का यह क्षण है।

श्री भागवत ने कहा कि हमारे वैज्ञानिक कठोर परिश्रम से यह जो धन्यता का क्षण हमारे लिए खींच कर लाए हैं, उसके लिए हम उनके कृतज्ञ हैं और सारे वैज्ञानिकों का, उनको प्रोत्साहन देने वाले शासन-प्रशासन, सबका हम धन्यवाद करते हैं, हम उन सबका अभिनंदन करते हैं।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि भारत उठेगा और सारी दुनिया के लिए उठेगा। भारत विश्व को भौतिक और आध्यात्मिक दोनों प्रकार की प्रगति की राह पर अग्रसर करेगा, यह बात अब सत्य होने जा रही है।

ज्ञान के, विज्ञान के भी क्षेत्र में हम बढ़ चलेंगे। नील नभ के रूप के नव अर्थ भी हम कर सकेंगे। भोग के वातावरण में त्याग का संदेश देंगे, दास्य के घन बादलों से सौख्य की वर्षा करेंगे।

श्री भागवत ने कहा कि इस उद्देश्य को साकार करने के लिए सारे देश का आत्मविश्वास जग गया है। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव में यह एक वास्तविक अमृत वर्षा करने वाला क्षण हम सब लोगों ने अपनी आंखों से देखा है, इसलिए हम धन्य हैं। अब हम अपने कर्तव्य के लिए जागें, और आगे बढ़ें, इसकी आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सामर्थ्य, आवश्यक कला कौशल, आवश्यक दृष्टि, यह सब कुछ हमारे पास है। यह आज के इस प्रसंग ने सिद्ध कर दिया है। इसके लिए फिर से एक बार सबका अभिनंदन करते हैं।

Subscribe to our Newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

इस साल 75 विमानों के साथ गणतंत्र दिवस फ्लाईपास्ट ‘भव्य’ होगा : वायुसेना

नई दिल्ली। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर इस साल राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में कुल 75 विमानों के साथ अब तक...

कोयम्बटूर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव

कोयम्बटूर/सीरवी न्यूज़। कोयम्बटूर सिटी के एडीयार स्ट्रीट स्थित श्री बाबा रामदेव सेवा संघ ट्रष्ट मंदिर में 6 अप्रेल 2023 को गुरुवार को श्री हनुमान...

सीरवी समाज हनुमन्तनगर में श्री आईजी फिल्म का प्रदर्शन

बेंगलोर। सोमवार रात को श्री आईजी राजस्थानी फिल्म का प्रदर्शन सीरवी समाज हनुमन्तनगर आईमाता वडेर में हुआ।आई माताजी की जीवनी पर आधारित इस फिल्म...

भाजपा के युवा नेता पूनाराम सीरवी का चेन्नई में भव्य स्वागत

चेन्नई : मगंलवार सुबह को जिला परिषद् सदस्य पाली वार्ड नंबर 24 भाजपा नेता पूनाराम भायल दो दिवसीय दौरे पर चेन्नई पधारे । इस...

अमेरिकियों को आसानी से मिलेगा भारत का आम, अनार

नई दिल्ली। अमेरिकी बाजार में भारत से आम और अनार के आयात की सुगमता के लिए दोनों देशों के बीच एक करार हुआ है। वाणिज्य...

अंतरिक्ष में तारों के बीच भटकते हुए ग्रह अपने आप कैसे खत्म हो जाते...

हम सौर मंडल के बाहर लगभग 5,000 ग्रहों के बारे में जानते हैं। अगर आप कल्पना करते हैं कि दूर की इस दुनिया या...

पारी की शुरुआत में धैर्य से खेलने का फायदा हुआ: धवन

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में 59 गेंद में नाबाद 88 रन की शानदार पारी खेलकर पंजाब किंग्स...

ट्रक से पुलिस ने 45 गोवंश कराए मुक्त

प्रतापगढ़। राजस्थान में प्रतापगढ जिले के धोलापानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर आए एक ट्रक से 45 गोवंश को मुक्त कराया है।...

2022 आईपीएल सीजन 27 मार्च को हो सकता है शुरू

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल के 2022 सीजन को 27 मार्च से शुरू करने पर विचार कर रहा है जो टूर्नामेंट की...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

गुरुओं के आशीर्वाद से भारत अपने गौरव के शिखर पर पहुंचेगा: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि...

पंजाब में मोदी की सुरक्षा में गंभीर चूक

नई दिल्ली/चंडीगढ़। देश के नेतृत्व की सुरक्षा व्यवस्था में...

विधानसभा चुनाव: पांच राज्यों में सात चरणों में मतदान, 10 मार्च को मतगणना

नयी दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों...

आतंकवाद मानवाधिकार उल्लंघन का सबसे बड़ा रूप : अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार...

उग्रवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़, टीआरएफ के 2 उग्रवादी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को द रेसिस्टेंस फ्रंट...

हम भविष्य के संघर्षों की कुछ झलकियां देख रहे हैं : सेना प्रमुख

नयी दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने चीन...

नेताजी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी : अमित शाह

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार...

एक करोड़ से अधिक लोगों ने किया सूर्य नमस्कार

नई दिल्ली। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर शुक्रवार...
Exit mobile version