चंद्रमा की सतह पर उतरने और इतिहास रचने की तैयारी में चंद्रयान-3

बेंगलुरु, 23 अगस्त (भाषा)। भारत इतिहास रचने के करीब है क्योंकि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्र अभियान चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम को चंद्रमा की सतह को छूने को तैयार है।

ऐसा होने के बाद भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश और धरती के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा, जो अब तक अनछुआ रहा है।

एलएम में लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) हैं जो बुधवार को शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र के निकट उतरने वाला है।

इसरो ने मंगलवार को लैंडर पर मौजूद कैमरों द्वारा ली गई चंद्रमा की तस्वीरें साझा कीं और कहा, ‘‘अभियान तय समय के मुताबिक चल रहा है। सिस्टम की नियमित जांच की जा रही है। चंद्रयान-3 सुगमता से लगातार आगे बढ़ रहा है। ‘मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स’ (एमओएक्स) ऊर्जा और उत्साह से भरा है।’’

- Advertisement -

अगर चंद्रयान-3 अभियान चंद्रमा की सतह को छूने में और चार साल में इसरो के दूसरे प्रयास में रोबोटिक लूनर रोवर को लैंड करने में सफल रहता है तो भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में प्रौद्योगिकीय महारत रखने वाला अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चौथा देश बन जाएगा।

चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 की अगली कड़ी है और इसका उद्देश्य चांद की सतह पर सुरक्षित और आसानी से लैंडिंग करना, चंद्रमा पर घूमना और वैज्ञानिक प्रयोग करना है।

- Advertisement -

चंद्रयान -2 अपने अभियान में विफल रहा था क्योंकि इसका लैंडर ‘विक्रम’ सात सितंबर, 2019 को लैंडिंग का प्रयास करते समय लैंडर के ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी आ जाने के कारण सतह पर उतरने से कुछ मिनट पहले चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। चंद्रयान का पहला अभियान 2008 में हुआ था।

600 करोड़ रुपये की लागत वाला चंद्रयान-3 अभियान लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (एलवीएम-3) रॉकेट के जरिए 14 जुलाई को शुरू हुआ था और आज तक इसने 41 दिन का सफर तय कर लिया है।

Subscribe to our Newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

एक नजर इन पर भी...

जोकोविच का वीजा रद्द होने के बाद उठा विवाद, माता-पिता ने ऑस्ट्रेलिया सरकार पर...

मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया सरकार की ओर से गुरुवार को दुनिया के नंबर एक टेनिस सर्बिया के नोवाक जोकोविच का वीजा रद्द करने के बाद विवाद...

बहुत दूर की आकाशगंगाओं को नजदीक से कैसे देख जा सकता है

मेलबर्न। अब तक एक खगोलविद् के रूप में मेरे काम के बारे में मेरी पसंदीदा चीज वे दुर्लभ क्षण हैं जब मुझे दूर बहुत...

उत्तरप्रदेश में आश्चर्यजनक चुनाव परिणाम आएंगे : कमलनाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के शानदार प्रयासों एवं भाजपा...

आईमाता भैल रथ के सिरियारी गांव में आगमन पर पर समाज बंधुओ ने किया...

पाली : सोजत के निकटवर्ती ग्राम सिरियारी के पश्चिम में लगभग 3 किलोमीटर दूर सीरवी बाहुल्य गांव आया हुआ है सिंचाणा। दीपाराम काग ने...

सीरवी समाज कोयम्बटूर के कानाराम गहलोत बने अध्यक्ष

कोयम्बटूर। यहां रविवार को सीरवी समाज कोयम्बटूर की साधारण सभा की बैठक हुई। इस मीटिंग के पहले माताजी का दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना...

Ladli Behna Yojana : बहनों के लिए खुशखबरी, हर महीने मिलेंगे 1 हजार, आज...

भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए मध्य प्रदेश की...

पद छोड़ने पर मजबूर किया गया तो और भी खतरनाक हो जाऊंगा: इमरान खान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को विपक्षी दलों को चेतावनी दी कि अगर उन्हें (खान को) पद छोड़ने के लिए मजबूर...

Top 100 Student Motivational Quotes in Hindi टॉप 100 स्टूडेंट मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में

It is felt that there are many such turning points in a student's life where he feels depressed. At this time he needs a...

‘पुष्पा’ के बाद अल्लू अर्जुन की ‘आला वैकुंठपुर्रामूलू’ भी हिंदी में होगी रिलीज

मुंबई। दक्षिण भारतीय सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर तेलुगु फिल्म ‘आला वैकुंठपुर्रामूलू’ का हिंदी में डब किया गया संस्करण 26 जनवरी को सिनेमाघरों में...

अगर आप कोविड-19 की वजह से घर पर हैं, तो ऐसे करें अपने मानसिक...

हम में से कई लोगों के लिए, कोविड की चपेट में आना और उसकी वजह से घर पर अलग-थलग रहना एक एकाकी, डरावना और...

इस तरह की और खबरें
इस तरह की और खबरें

पद छोड़ने पर मजबूर किया गया तो और भी खतरनाक हो जाऊंगा: इमरान खान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को...

लूट का पैसा अब दीवारों से निकल रहा है : योगी आदित्यनाथ

प्रयागराज। हाल में समाजवादी पार्टी (सपा) से कथित तौर...

राजनीतिक मतभेद इतना कैसा कि प्रधानमंत्री मोदी की जान से खेल जाए कांग्रेस : शिवराज

भोपाल/वार्ता। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस...

वीवो की जगह टाटा समूह आईपीएल का प्रायोजक होगा

नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े व्यवसाय समूह में...

धनुष-ऐश्‍वर्या रजनीकांत अलग राह पर

चेन्नई। सेलिब्रिटी जोड़ी धनुष और ऐश्‍वर्या रजनीकांत ने 18...

आतंकवाद मानवाधिकार उल्लंघन का सबसे बड़ा रूप : अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार...

एक करोड़ से अधिक लोगों ने किया सूर्य नमस्कार

नई दिल्ली। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर शुक्रवार...

बिग बैंग शून्य से कैसे उत्पन्न हो सकता है?

बर्मिंघम। ‘‘आखिरी सितारा धीरे-धीरे ठंडा और फीका हो जाएगा।...
Exit mobile version