हम भविष्य के संघर्षों की कुछ झलकियां देख रहे हैं : सेना प्रमुख

    Date:

    नयी दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने चीन और पाकिस्तान की ओर से पेश राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों पर बृहस्पतिवार को कहा कि भारत अभी भविष्य के संघर्षों की कुछ झलकियां देख रहा है और उसके विरोधी अपने रणनीतिक लक्ष्यों को हासिल करने के प्रयास लगातार जारी रखेंगे।

    जनरल नरवणे ने एक संगोष्ठी को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि भारत अलग तरह की, कठिन तथा बहु-स्तरीय सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है और उत्तरी सीमा पर घटनाक्रम ने पूरी तरह से तैयार और सक्षम बलों की जरूरत को रेखांकित किया है।

    चीन और पाकिस्तान का नाम लिए बिना सेना प्रमुख ने कहा कि परमाणु-सक्षम पड़ोसियों के साथ सीमा विवाद साथ ही राज्य प्रायोजित छद्म युद्ध ने सुरक्षा तंत्र एवं संसाधनों के समक्ष चुनौतियां बढ़ा दी हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘ हम अभी भविष्य के संघर्षों की झलकियां देख रहे हैं। सूचना के क्षेत्र, नेटवर्क और साइबर स्पेस में भी हमें इसके सबूत दिखाई दे रहे हैं। विवादित सीमाओं पर भी ये सब दिखाई दे रहा है।’’

    - Advertisement -

    सेना प्रमुख ने कहा, ‘‘ इन झलकियों के आधार पर हमें भविष्य के लिए तैयार होना होगा। यदि आप आस पास देखेंगे, तो आपको आज की हकीकत का एहसास होगा।’’

    सेना प्रमुख ने कहा कि उत्तरी सीमा पर ताजा घटनाक्रम देश की संप्रभुता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए आधुनिक तकनीक वाले साजो-सामान से लैस सक्षम बलों की जरूरत को रेखांकित करते हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे विरोधी अपने रणनीतिक लक्ष्यों को हासिल करने के प्रयास जारी रखेंगे… जैसे राजनीतिक, सैन्य और आर्थिक क्षेत्रों में ‘ग्रे ज़ोन’ गतिविधियों के जरिए संघर्ष उत्पन्न करना।’’

    पूर्वी लद्दाख में गतिरोध का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ 2020 की घटनाएं सभी क्षेत्रों में विविध सुरक्षा खतरों की गवाही देती है और इसने गैर-संपर्क (साइबर स्पेस आदि) और ग्रे ज़ोन युद्ध की ओर ध्यान आकर्षित किया है।’’

    - Advertisement -

    ‘ग्रे-ज़ोन’ युद्ध से तात्पर्य राजनीतिक उद्देश्य हासिल करने के लिए सावधानीपूर्वक कोई अभियान चलाना है।

    चीन का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ राष्ट्र विश्व स्तर पर स्वीकृत मानदंडों और नियम आधारित व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।

    जनरल एमएम नरवणे ने कहा कि अफगानिस्तान के हालिया घटनाक्रम ने फिर से छद्म और सरकार से इतर तत्वों के इस्तेमाल पर ध्यान आकृष्ट किया है।

    उन्होंने कहा कि थिएटर कमान बना कर तीन सेनाओं का एकीकरण करने पर काम चल रहा और भारतीय सेना इस बदलाव के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    - Advertisement -

    सेना प्रमुख ने कहा कि हम अपने बलों के पुनर्गठन , पुनर्संतुलन आदि पर ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं।

    Subscribe to our Newsletter

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    पोस्ट साझा करें:

    एक नजर इन पर भी...

    मंदिर निर्माण करना चार धाम की तीर्थयात्रा के पुण्य समान: दीवान माधवसिंह

    बेंगलूरु। सीरवी समाज सरजापुर रोड ट्रस्ट के आई माता मंदिर का भूमि पूजन शनिवार को किया गया। इस दौरान हर्षोल्लास का माहौल रहा। भक्तगण...
    अखिल भारतीय सिर्वी महासभा मध्यप्रदेश केन्द्रीय समिति सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

    अखिल भारतीय सिर्वी महासभा मध्यप्रदेश केन्द्रीय समिति सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

    मनावर/मध्यप्रदेश। अखिल भारतीय सिर्वी महासभा मध्यप्रदेश की केन्द्रीय समिति के सदस्यो की महत्वपूर्ण बैठक 22 अगस्त 2023 मंगलवार को मनावर में VIP निवास पर...
    श्री जीजी माता पाल मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव | Shri Jiji Mata pal Mandir Pran Pratishtha Mahothsav

    श्री जीजी माता पाल मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव | Shri Jiji Mata pal Mandir...

    बिलाड़ा। सीरवी समाज जीजी माता पाल मंदिर विकास समिति पतालियावास बिलाड़ा द्वारा आयोजित हुए चार दिवसीय धार्मिक आयोजन के सफल क्रियांवयन को लेकर दीवान...

    बकरी ने दिया इंसान जैसी शक्ल के बच्चे को जन्म

    एक चौंका देने वाली घटना असम के कछार जिले की धौलाई विधानसभा इलाके के गंगा नगर गांव में हुई हैं। जहां एक किसान की...

    पद छोड़ने पर मजबूर किया गया तो और भी खतरनाक हो जाऊंगा: इमरान खान

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को विपक्षी दलों को चेतावनी दी कि अगर उन्हें (खान को) पद छोड़ने के लिए मजबूर...

    सीरवी विकास संस्था, परगना सुमेरपुर का दुसरा कैरियर काउंसलिंग, गाइडेंस एवं मोटिवेशनल सेमिनार संपन्न

    पाली। अपने देश भारत (India) में प्रतिभा की कमी नहीं है। विशिष्ट प्रतिभाओं की जन्म स्थली भारत देश ऐसे ही विश्व गुरु नहीं कहलाता है।...
    Bigg Boss OTT 2 से बाहर आते ही Avinash ने Elvish के बारे में क्या कहा

    Bigg Boss OTT 2 से बाहर आते ही Avinash ने Elvish के बारे में...

    Bigg Boss OTT का दूसरा सीजन बहुत ही जल्द समाप्त होने वाला है पर आप सभी को जल्दी विजेता का पता भी होने वाला...

    2022 आईपीएल सीजन 27 मार्च को हो सकता है शुरू

    मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल के 2022 सीजन को 27 मार्च से शुरू करने पर विचार कर रहा है जो टूर्नामेंट की...

    वेलूर में दिल्ली छात्रावास को लेकर उत्साह

    वेलूर। आईमाता मंदिर वेलूर और वेलूर बेंगलूरु रोड के सभा भवनों में दिल्ली छात्रावास की रूपरेखा की जानकारी देने और वातावरण निर्माण को लेकर...

    रुपया 31 पैसे की बढ़त के साथ 74.03 प्रति डॉलर पर

    मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 31 पैसे की बढ़त...

    इस तरह की और खबरें
    इस तरह की और खबरें

    चिराग ने लगाया अपने चाचा पारस पर राजग की छवि खराब करने का आरोप

    पटना, 23 जुलाई (भाषा) लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व...

    कोविड वैक्सीन लेने से बचने के लिए नारियल के पेड़ पर चढ़ा आदमी

    पुड्डुचेरी/दक्षिण भारत। पुड्डुचेरी के पास कोनेरीकुप्पम गांव में उस...

    जल्दी से जल्दी वजन कम करने के तरीके | Weight loss tips in hindi

    आज के समय में मोटापा कई बीमारियों का मुख्य...

    आतंकवाद मानवाधिकार उल्लंघन का सबसे बड़ा रूप : अमित शाह

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार...

    कानपुर की त्रिमूर्ति फ्रेगरेंस के यहां 150 करोड़ की नकदी बरामद

    नयी दिल्ली। पान मसाला और तंबाकू उत्पाद बनाने वाली...

    तमिलनाडु में आज से रात्रि कर्फ्यू, रविवार को लॉकडाउन

    चेन्नई। तमिलनाडु में कोरोना मामलों में वृद्धि को देखते...

    लूट का पैसा अब दीवारों से निकल रहा है : योगी आदित्यनाथ

    प्रयागराज। हाल में समाजवादी पार्टी (सपा) से कथित तौर...

    चंद्रमा की सतह पर उतरने और इतिहास रचने की तैयारी में चंद्रयान-3

    बेंगलुरु, 23 अगस्त (भाषा)। भारत इतिहास रचने के करीब...
    00:09:39

    श्री आई चालीसा Shree Aai Chalisa by PAKHI SHARMA AND VINOD MUKATI

    श्री आई चालीसा (I-45SA) गायिका: पाखी शर्मा और विनोद मुकाती...

    विक्रम वेधा में तीन लुक में नजर आएंगे ऋतिक रौशन

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रौशन अपनी आने...