रूस के नेतृत्व वाला सुरक्षा संगठन कजाकिस्तान से अपने सैनिक हटा लेगा : राष्ट्रपति

    Date:

    मास्को। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्त तोकायेव ने मंगलवार को घोषणा की कि रूस के नेतृत्व वाला सुरक्षा गठबंधन अपना अभियान पूरा करने के बाद दो दिन में देश से सैनिकों को वापस बुलाना शुरू कर देगा।

    कजाकिस्तान में पिछले सप्ताह साझा सुरक्षा संधि संगठन (सीएसटीओ) की ओर से बड़ी संख्या में रूसी सैनिक तैनात किए गए हैं। साझा सुरक्षा संधि संगठन उन छह देशों का समूह है जो कभी पूर्व सोवियत संघ रूस का हिस्सा हुआ करते थे। कजाकिस्तान आजादी के 30 साल बाद बड़े पैमाने पर हो रहे जन असंतोष एवं प्रदर्शनों के सबसे खराब दौर से गुजर रहा है।

    देश में अशांति को देखते हुए राष्ट्रपति के अनुरोध पर कजाकिस्तान में इन रूसी बलों को तैनात किया गया है। कजाकिस्तान में ताजा विरोध प्रदर्शन की शुरुआत गत दो जून को तेल और गैस ईंधनों के दाम में भारी बढ़ोतरी के बाद हुई, जो देखते ही देखते पूरे देश में फैल गया। तेल और गैस जैसे प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न मध्य एशिया के इस देश में हिंसक विरोध प्रदर्शन में अब तक दर्जनों नागरिक और अधिकारी मारे जा चुके हैं।

    कजाकिस्तान की पूर्व राजधानी और सबसे बड़े शहर अल्माटी में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया था और हवाई अड्डे पर कब्जा कर लिया था। हालांकि बाद में सरकारी सुरक्षा कर्मियों ने हवाई अड्डे को प्रदर्शनकारियों के कब्जे से मुक्त करा लिया। राष्ट्रपतति तोकायेव ने आशंति के लिए विदेश समर्थित ‘आतंकियों’ को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने सीएसटीओ से मदद मांगने के अनुरोध को पूरी तरह न्यायोचित ठहराया है।

    Subscribe to our Newsletter

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    पोस्ट साझा करें:

    एक नजर इन पर भी...

    स्पेसएक्स चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना हुआ

    केप केनवरल(अमेरिका)। स्पेसएक्स नासा के चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर बुधवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना हुआ। उल्लेखनीय है कि स्पेसएक्स ने...

    समय यात्रा संभव हो सकती है, लेकिन केवल समानांतर समयरेखा के साथ

    ओंटारियो (कनाडा)। क्या आपने अतीत में कभी कोई गलती की है जिसे आप ठीक करना चाहते हैं? पिछली गलतियों को सुधारना एक कारण है...

    तमिलनाडु में लॉकडाउन के बीच बंद मंदिर के सामने शादियां संपन्न हुई

    चेन्नई। तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में एक प्रसिद्ध मंदिर के सामने सड़कों पर पुजारियों ने रविवार को शादियां संपन्न कराई। कोविड-19 ​संबंधित प्रतिबंधों के...

    मूक बधिर युवती से बलात्कार, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

    जयपुर। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में एक मूक बधिर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया...

    विधानसभा चुनाव: पांच राज्यों में सात चरणों में मतदान, 10 मार्च को मतगणना

    नयी दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राजनीतिक रूप से अहम उत्तर...

    प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को देसी गाय रखने पर मप्र सरकार देगी 900...

    भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को देसी गाय रखने के लिए प्रदेश सरकार 900...

    पारी की शुरुआत में धैर्य से खेलने का फायदा हुआ: धवन

    मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में 59 गेंद में नाबाद 88 रन की शानदार पारी खेलकर पंजाब किंग्स...
    चिराग ने लगाया अपने चाचा पारस पर राजग की छवि खराब करने का आरोप

    चिराग ने लगाया अपने चाचा पारस पर राजग की छवि खराब करने का आरोप

    पटना, 23 जुलाई (भाषा) लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को अपने चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस पर...
    श्री जीजी माता पाल मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव | Shri Jiji Mata pal Mandir Pran Pratishtha Mahothsav

    श्री जीजी माता पाल मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव | Shri Jiji Mata pal Mandir...

    बिलाड़ा। सीरवी समाज जीजी माता पाल मंदिर विकास समिति पतालियावास बिलाड़ा द्वारा आयोजित हुए चार दिवसीय धार्मिक आयोजन के सफल क्रियांवयन को लेकर दीवान...

    व्यवसाय प्रौद्योगिकी पर जोर देकर उत्पादकता, किफायत को बढ़ा सकते हैं: नडेला

    नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने कहा कि विभिन्न स्तर के व्यवसाय प्रौद्योगिकी को अपनाने पर जोर देकर अपने उत्पादों और सेवाओं...

    इस तरह की और खबरें
    इस तरह की और खबरें

    रूस ने यूक्रेन के पूर्वी हिस्से पर हमले तेज़ किए

    कीव। यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल से हजारों लोगों...

    भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर सोमालिया के प्रधानमंत्री बर्खास्त

    मोगादिशु। सोमालिया के राष्ट्रपति मोहम्मद फरमाजो ने भ्रष्टाचार के...