बिलाड़ा। बिलाड़ा के मुलेवा परिवार ने जरूरतमंदों को सर्दी से बचने हेतु 151 कंबल वितरित किए एक सादे समारोह में कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष तरुण मुलेवा ने अपने निवास पर 151 कंबल वितरित किए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अर्जुन लाल गर्ग , नगर पालिका अध्यक्ष रूप सिंह परिहार, डेयरी अध्यक्ष धनाराम हांबड़ , नगर पालिका उपाध्यक्ष लक्ष्मण राम पटेल पार्षद पन्ना राम सीरवी नेमाराम सीरवी पूर्व मंडी अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ कानाराम पटेल दुर्गा राम देवासी, देवी सिंह गिरधारी लाल कंसारा, हनुमान राम मुलेवा, वृक्ष बंधु गोविंद राम काग, चेतन पटेल, सुरेंद्र सिंह राठौड़ सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि मुलेवा परिवार की इस पहल से और लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी और कोई भी जरूरतमंद सर्दी से पीड़ित नहीं होगा, नगर पालिका अध्यक्ष परिहार ने भी मुलेवा परिवार का आभार व्यक्त किया।