चेन्नई। यहां के श्रीपेरंबदूर कस्बे में ग्राम तडंलम मे पार्श्व पद्मावती गौशाला में रविवार को सीरवी समाज सेवा संघ रामापुरम महिला मंडल के सदस्यों ने भजन कीर्तन किए। सीरवी समाज सेवा संघ रामापुरम बढेर की महिला भजन मंडली ने घर घर जाकर भजन कीर्तन कर उससे मिलने वाली राशि को गायों की सेवा के लिए गौशाला में दान कर रही है। पिछले काफी समय से इन महिलाओं ने भजन कीर्तन के माध्यम से बड़ी राशि इकट्ठा कर गौशाला में गायों के लिये हरा चारा, गुड़, मीठा दलिया, केला सब्जी फल आदि खिलाकर गौ सेवा की गई। महिलाओं ने गौ सेवा के बाद भजन कीर्तन किया गया जिसमें महिलाओं की ओर से भगवान श्री कृष्ण, राधे रानी के भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुती दी गई। नन्हें-मुन्ने बच्चो ने कृष्ण राधा के रूपों में काफी आकर्षक लग रहे थे।
कृष्ण के रूप में विकास ि्सन्दड़ा एवं राधा के रूप में मोनिशा सिन्दड़ा ने शानदार प्रस्तुतियां के साथ महिलाओं ने नृत्य किया। सीरवी समाज सेवा संघ रामापुरम बढेर के सामाजिक कार्यकर्ता मांगीलाल चोयल, जितेंद्र गहलोत, अणदाराम पंवार, सुरेश सिन्दड़ा की विशेष तौर पर उपस्थित थे।